खास बातें
Prayagraj Maha Kumbh 2025 Snan Photos News in Hindi : विचारों, मतों, संस्कृतियों, परंपराओं स्वरूपों का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर महामिलन 45 दिन तक चलेगा। समुद्र मंथन के दौरान निकले कलश से छलकीं अमृत की चंद बूंदों से युगों पहले शुरू हुई कुंभ स्नान की परंपरा का सोमवार को आगाज हो गया है। दुनिया भर के धार्मिक आयोजनों में सबसे बड़ा यह मेला 26 फरवरी तक चलेगा। पौष पूर्णिमा से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें
अपडेट
10:30 AM, 13-Jan-2025
कुंभ में खोई लड़की की पुलिस ने की मदद
एसएसपी कुंभ राजेश द्विवेदी ने कहा, "हमें सूचना मिली कि एक लड़की खो गई है। वह यहां प्रयागराज में एक छात्रावास में रहती है। हमने उसकी मदद की और उसे गंतव्य तक पहुंचाया।"
10:21 AM, 13-Jan-2025
60 श्रद्धालुओं ने किया स्नान
पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। अब तक 60 श्रद्धालुओं ने स्नान किया है।10:13 AM, 13-Jan-2025
'मेला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट'
उत्तर प्रदेश के एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि मेला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सुबह 3 बजे से ही सभी फोर्स तैनात कर दी गई है। स्नान वाले स्थानों पर पूरी पुलिस व्यवस्था है। सभी अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।09:50 AM, 13-Jan-2025
पौष पूर्णिमा पर 35 लाख लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई
प्रयागराज में महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा पर आज सुबह 7.30 बजे तक 35 लाख लोगों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आंकड़ा जारी किया गया है।09:24 AM, 13-Jan-2025
इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो: डीजीपी प्रशांत कुमार
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ 2025 आज से शुरू हो गया है, करीब 60 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है, इस बार यह आस्था और आधुनिकता का संगम है। हमने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से इतर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी है। आज पुष्प वर्षा भी होगी। सबकुछ सुचारू और निर्बाध चल रहा है। इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।09:13 AM, 13-Jan-2025
संगम नगरी के महाकुंभ में आस्था की डुबकी
08:57 AM, 13-Jan-2025
सीएम योगी ने दी पौष पूर्णिमा की बधाई
महाकुंभ शुरू होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौष पूर्णिमा की बधाई दी है। एक्स पर सीएम योगी ने लिखा कि विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम 'महाकुम्भ' का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है। अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। मां गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। महाकुम्भ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं। सनातन गर्व-महाकुम्भ पर्व।08:51 AM, 13-Jan-2025
पीएम मोदी ने दी महाकुंभ शुरू होने पर सभी श्रदालुओं को शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पौष पूर्णिमा के मौके पर अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।08:15 AM, 13-Jan-2025
त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे श्रद्धालु
08:10 AM, 13-Jan-2025
जानें क्या बोले जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि जल हमारी सनातन संस्कृति का पर्याय है। जल में जीवन देने वाले गुण हैं। हमारे देवताओं का अस्तित्व जल से है। नारायण, ब्रह्मा, अन्य हिंदू माह 'माघ' आज पौष पूर्णिमा से शुरू हो रहा है। कई भक्त यहां स्नान के अलावा 'अनुष्ठान' के लिए आए हैं। कई लोग यहां मानव जीवन के अर्थ और सार की तलाश में आए हैं।08:07 AM, 13-Jan-2025
त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ी संख्या में लोग त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। गंगा, यमुना और 'रहस्यमय' सरस्वती नदियों का पवित्र संगम की शुरुआत हो चुकी है। आज 13 जनवरी पौष पूर्णिमा से 45 दिवसीय महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हो चुका है।07:51 AM, 13-Jan-2025

महाकुंभ में हजारों लोग इसका हिस्सा बनें - फोटो
07:39 AM, 13-Jan-2025
महाकुंभ में पहुंची रूस से आई एक श्रद्धालु
प्रयागराज के महाकुंभ में शामिल होने रूस से आई एक श्रद्धालु ने कहा कि 'मेरा भारत महान'। भारत एक महान देश है। हम पहली बार कुंभ मेले में आए हैं। यहां हम असली भारत को देख सकते हैं। असली शक्ति भारत के लोगों में निहित है। मुझे भारत से प्यार है।
07:13 AM, 13-Jan-2025
दरिया पर तैरती पुलिस चौकी
उत्तर प्रदेश पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद के लिए एक विशेष अस्थायी पुलिस चौकी का निर्माण किया है। दरिया पर तैरती पुलिस चौकी सुरक्षा-व्यवस्था का हिस्सा है।06:56 AM, 13-Jan-2025
आस्था के रंग

गंगा किनारे एक श्रद्धालु - फोटो :
06:23 AM, 13-Jan-2025
घाट पर बढ़ती भीड़ और...

महाकुंभ आरंभ... - फोटो :
06:15 AM, 13-Jan-2025
चौकस सुरक्षा
मेला क्षेत्र में आने वाली भीड़ के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरएएफ, पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं।06:15 AM, 13-Jan-2025
संगम पर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं श्रद्धालु
महाकुंभ में पहले स्नान को लेकर रात-भर से जमे श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ रहे हैं। अब भीड़ बढ़ने लगी है।05:58 AM, 13-Jan-2025
उम्रदराज लोगों में भी गजब का उत्साह

आस्था के सामने हल्के पड़े ठंड के तेवर - फोटो : विक्रांत चतुर्वेदी
05:23 AM, 13-Jan-2025
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध
पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज 'शाही स्नान' के साथ महाकुंभ 2025 शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनडीआरएफ टीमें और उत्तर प्रदेश पुलिस की जल पुलिस जगह-जगह तैनात की गई है।
04:58 AM, 13-Jan-2025
विदेशी श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विदेशी श्रद्धालुओं के एक समूह ने भी पवित्र स्नान किया। दुनिया में मनुष्यों का सबसे बड़ा जमाव आज पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 'शाही स्नान' के साथ शुरू हो गया है।04:37 AM, 13-Jan-2025
सर्द मौसम में चली गीतों की बयार
महाकुंभ के पहले स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं आस्था की डुबकी लगाने के लिए गंगा-मैया के गीत गाते हुए संगम की ओर बढ़े जा रहे हैं।04:35 AM, 13-Jan-2025
ब्राजील के श्रद्धालु ने लगाई डुबकी
महाकुंभ 2025 के पहले दिन संगम पर डुबकी गलाने के बाद ब्राजील के एक भक्त फ्रांसिस्को ने कहा- मैं योग का अभ्यास करता हूं और मैं मोक्ष की तलाश में हूं। यह आश्चर्यजनक है, भारत दुनिया का आध्यात्मिक दिल है। पानी ठंडा है लेकिन दिल गर्मी से भरा है।04:25 AM, 13-Jan-2025
संगम की ओर बढ़े कदम
महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धालु अपने ठिकानों से निकलकर संगम और गंगा के विभिन्न तटों की ओर अग्रसर हैं...04:03 AM, 13-Jan-2025
दुनिया भर के धार्मिक आयोजनों में सबसे बड़ा यह मेला 26 फरवरी तक चलेगा। इस बार महाकुंभ में 183 देशों के लोगों के आने की उम्मीद है। इन विदेशी मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए योेगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं।03:16 AM, 13-Jan-2025
Mahakumbh 2025 : संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, महाकुंभ में अब तक 60 लाख लोगों ने लगाई डुबकी
144 साल बाद दुर्लभ संयोग में रविवार की आधी रात संगम पर पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हो गया। विपरीत विचारों, मतों, संस्कृतियों, परंपराओं स्वरूपों का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर महामिलन 45 दिन तक चलेगा। इस अमृतमयी महाकुंभ में देश-दुनिया से 45 करोड़ श्रद्धालुओं, संतों-भक्तों, कल्पवासियों और अतिथियों के डुबकी लगाने का अनुमान है।