सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है।
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचीं। वह कुछ ही देर में फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली हैं। उन्होंने एयरफोर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संभावना है कि वह राफेल से अंबाला का चक्कर भी लगा सकती हैं।
Tags
देश