https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Assembly Election : राहुल गांधी का आरोप- पीएम मोदी ने अरबपतियों के साथ मिलकर एमपी में हमारी सरकार चुरायी

 खास बातें



Vidhan Sabha Chunav 2023 News: भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना में विधानसभा चुनाव  के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने मलकाजगिरी सीट से रामचंदर राव और संगारेड्डी सीट से देशपांडे राजेश्वर राव को टिकट दिया गया है। रामचंदर राव भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं और भाजपा की हैदराबाद यूनिट के अध्यक्ष भी हैं। रामचंदर राव तेलंगाना विधान  परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। 

लाइव अपडेट

02:17 PM, 10-NOV-2023

'जीएसटी छोटे व्यापारियों को खत्म करने हथियार'

राहुल गांधी ने कहा बड़े उद्योगपति रोजगार नहीं देते बल्कि छोटे दुकानदार और छोटे और मध्यम वर्ग के बिजनेस लोगों को रोजगार देते हैं। देश में छोटे-छोटे बिजनेस लाखों की संख्या में हैं, जो हमारे युवाओं को रोजगार देते हैं। जब भाजपा और मोदी सरकार सत्ता में आयी तो उन्होंने इन छोटे और मध्यम उपक्रमों पर हमला शुरू किया और नोटबंदी और जीएसटी से इन्हें निशाना बनाया गया। जीएसटी कोई टैक्स नहीं है बल्कि यह किसानों, छोटे दुकानदारों और छोटे उपक्रमों पर हमला है। यह छोटे व्यापारियों को खत्म करने का हथियार है। 
01:48 PM, 10-NOV-2023

राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

मध्य प्रदेश के सतना में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा बड़े उद्योगपतियों, अरबपतियों, पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह ने मिलकर हमारे सरकार चुरायी क्योंकि वह जानते थे कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार अदाणी के लिए काम नहीं करेगी बल्कि किसानों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों के लिए काम करेगी। 

01:23 PM, 10-NOV-2023

केंद्रीय मंत्री ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के चुनाव हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा जनप्रतिनिधि कानून की धारा 125ए के तहत इसकी जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई करेगा। चुनाव आयोग नोटिस जारी करेगा और पूछताछ करेगा। इसके बाद फिर से उन्हें हलफनामा दायर करने को कहा जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 
12:14 PM, 10-NOV-2023

मिजोरम में एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक पड़े 20 फीसदी वोट

मिजोरम की आइजोल दक्षिण-3 विधानसभा सीट के मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर फिर से मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक इस मतदान केंद्र पर 20 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। बता दें कि 7 नवंबर को मतदान के दौरान इस मतदान केंद्र पर मॉक पोल नहीं किया गया था, जो कि अनिवार्य होता है। ऐसे में चुनाव आयोग ने इस मतदान केंद्र पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया है। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई और शाम चार बजे तक चलेगी। 
11:40 AM, 10-NOV-2023

Assembly Election Live: राहुल गांधी का आरोप- पीएम मोदी ने अरबपतियों के साथ मिलकर एमपी में हमारी सरकार चुरायी

भाजपा ने तेलंगाना की नामपल्ली सीट से राहुल चंद्र, वानापार्थी सीट से अनुगुना रेड्डी, मधिरा से पेरुमारपल्ली विजया राजू, पेदापल्ली सीट से दुग्याला प्रदीप को टिकट दिया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post