सार
TCS Manager Manav Sharma Case: टीसीएस के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने पारिवारिक कलह और मानसिक स्वास्थ्य पर बहस छेड़ी है। मानव ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जबकि पत्नी निकिता सभी आरोपों को झूठा बताते हुआ व्हाट्सएप चैट दिखाई है।
विस्तार
Manav Sharma News: टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या से माता-पिता और बहन सदमे में हैं। वह आरोपी पत्नी और सुसराल वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद मानव की पत्नी निकेता परिवार सहित गायब हैं। हालांकि उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगाए आरोप गलत बताए।
मृतक की बहन आकांक्षा ने उनकी बात का खंडन किया। उनका कहना है कि मानव पुलिस कार्रवाई की धमकी देने से तनाव में आ गए थे। बहन आकांक्षा ने शुक्रवार को बताया कि घटना वाले दिन निकेता की ढाई बजे काॅल आई थी। उससे पहले 12:40 बजे तक मानव से बात हुुई थी। उससे कुछ दस्तावेज पीपीटी बनाने के लिए भेजे थे। निकेता मानव से बात करने के लिए बोल रही थी। कहा था कि वह कुछ करने वाले हैं।
Tags
उत्तर प्रदेश